
👁 0 views Views
हाईवे पर कैंटर बना आग का गोला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के पास बीती रात एक कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शनिवार की रात का है जब निजामपुर के पास हाईवे पर एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी























