
1.71 लाख का चैलेंज देकर पुल पर लगाए डिप्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। यहां तक की अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी ब्रिज की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दो युवक नजर आ रहे हैं जिनमें से एक फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़कर जान जोखिम में डालकर डिप्स लगा रहा है। डिप्स लगाने वाले ने बताया कि वह दिव्यांग है। ऐसे में उसने अन्य लोगों को भी एक लाख 71 हजार रुपए का खुला चैलेंज दिया है। आप ही सोचिए इस तरह रील बनाना और अन्य लोगों को उकसाना जानलेवा साबित हो सकता है। मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























