
जिलाधिकारी ने नि:क्षय मित्रों को किया सम्मानित
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड केजिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के क्षय रोगियों को पोषाहार देने वाली अठारह संस्थानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है सम्मानित की जाने वाली संस्थाओं में श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट हापुड़ ,शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट, वैश्य महिला सेवा समिति हापुड़ ,अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड़ क्यूब रूट्स फाउंडेशन के संजय कृपाल ,श्री बांके बिहारी हॉस्पिटल पिलखुवा जी 0एस 0मेडिकल कॉलेज हापुड़ ,रामा मेडिकल कॉलेज हापुड़ ( सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी )(संदेश संस्था) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हापुड़, रोटरी क्लब पिलखुवा सिटी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पिलखुवा व गढ़मुक्तेश्वर के पलवाड़ा से डॉ तल्हा आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी द्वारा जनपद के सभी लोगों एवम् स्वयंसेवी संस्थाओं से टी 0बी0 मुक्त भारत कार्यक्रम में सहयोग की अपील की।इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति टी 0बी0 रोगियों को नि: क्षय मित्र बनकर सहयोग कर सकते है नि: क्षय मित्र मरीजों मनोवैज्ञानिक सपोर्ट एवम् पोषाहार के रूप में सपोर्ट प्रदान कर सकते हैं पोषाहार में दलिया गुड चना दाल गज्जक सोयाबीन मूंगफली आदि सामग्री दी जा सकती है कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से सभी चिकित्सा अधीक्षक जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























