
देव नंदिनी फ्लाईओवर के नीचे अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण कितना भी पीला पंजा क्यों ने चला ले, परंतु अवैध कॉलोनी के धंधे में लिफ्ट कॉलोनाइजर मोटी रकम कमाने में लगे हैं और इस धंधे में बेनामी रकम का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब एक ऐसा ताजा मामला प्रकाश में आया है जहां जाली के गेट के अंदर ही अंदर चुपचाप कालोनी काटी जा रही है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी फ्लाईओवर के नीचे प्रयाग हॉस्पिटल के पास करीब 3-4 हजार वर्ग मीटर में एक अवैध कालोनी काटी गई है। कॉलोनी में सड़क मार्ग को छोड़कर प्लॉटों पर तीन-चार फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई है। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है की प्लॉटिंग आवासीय है या व्यवसायिक परंतु यह निश्चित है कि लैंड यूज चेंज नहीं कराया गया है। कॉलोनाइजर छोड़े गए सड़क मार्ग पर खड़ंजा व पौधा रोपण करके देने की गारंटी दे रहे हैं और बिजली सप्लाई की सुविधा भी देंगे।
सूत्र बताते हैं की प्लॉटिंग स्थल पर कई पेड़ खड़े थे और चुपचाप पेड़ों को काट दिया गया। प्लाटिंग स्थल पर जालीदार लोहे का बड़ा गेट लगाया गया है पहले इस प्लॉट पर टिंबर का कारोबार होना बताया गया है। यह ऐसा मुनाफे का सौदा बताया जा रहा है जहां कॉलोनाइजरों के ग्रुप को तीन-चार करोड रुपए का भारी मुनाफा होगा।
सबसे बड़ी खास बात यह है कि जनपद में पनप रहे अवैध कॉलोनी में काले धन का निवेश किया जा रहा है और कॉलोनाइजर विक्रेता से खरीददार को सीधे बैनामा करा देते हैं और नफा लेकर उड़न छू हो जाते हैं बाद में विक्रेता को आयकर विभाग के नोटिस तथा स्टांप ड्यूटी चोरी का झटका झेलना पड़ता है। प्राधिकरण अवैध कॉलोनी में आवासीय व व्यवसायिक भवन का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं करता है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वह अवैध कॉलोनियों में निवेश नहीं करें। प्राधिकरण का बुलडोजर कभी भी उनके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




























