
रोजगार मेले में 173 अभ्यर्थियों का चयन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com ):जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड एवं राजकीय पॉलीटेक्निक हिण्डालपुर, हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में 19 दिसम्बर-2025 को राजकीय पॉलीटेक्निक हिण्डालपुर, हापुड़ में रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में नौ निजी क्षेत्र की बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न तकनीकी पदों हेतु पॉलीटेक्निक के अंतिम वर्ष के इलेक्ट्रीकल इंजी०, मैकेनिकल इंजी०, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी०, टेक्सटाइल टेक्नालॉजी, टेक्सटाइल कैमेस्ट्री, टेक्सटाइल इंजी०, व टेक्सटाइल डिजाइनिंग तथा आई०टी०आई० की विभिन्न ट्रेड यथा-इलेक्ट्रशियन, फिटर, वेल्डर इत्यादि के लगभग 348 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के उपरान्त कुल 173 अभ्यर्थियों का चयन किया गया जिसमें राजकीय पालीटेक्निक हिण्डालपुर हापुड़ के इलेक्ट्रीकल इंजी० अंतिम वर्ष के छात्र विशु वत्सोलिया को अधिकतम सैलरी पैकेज रू0 3.48 लाख/वर्ष, निर्मल चंद्रा मैके० इंजी० को रू0 2.64 लाख / वर्ष एवं अन्य छात्रों को औसतन पैकेज रू0 2.12 से 2.5 लाख / वर्ष के सैलरी पैकेज पर चयनित किया गया।
रोजगार मेला का संचालन श्री संतोश कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, हापुड़ एवं श्री जी० बी० सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पालीटेक्निक हिण्डालपुर, हापुड़ के द्वारा किया गया जिसमें इस संस्था के ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी श्रीमती सराह खानम, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल इंजी० के अतिरिक्त श्री चंदन सिंह, व्याख्याता टेक्सटाइल टेक्नालॉजी श्री अवध बिहारी गुप्ता, व्याख्याता टेक्सटाइल टेक्नालॉजी एव श्री विकास तोमर, व्याख्याता इलेक्ट्रीकल इंजी० द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























