
गढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मां ने महिला पर जहर देने का आरोप लगा पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के बड़ा बाजार के रहने वाले अनिल कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं जिन्होंने बताया कि उनके भाई रिंकू पर पड़ोस के रहने वाली एक महिला ने रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराया और पिछले 5 वर्षों से अपने पति को छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ उसके भाई रिंकू के साथ रहने लगी। गुरुवार को रिंकू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद उसे हापुड़ सीएचसी ले जाया गया जहां मृतक रिंकू की मां ने उसके साथ रह रही महिला को जमकर पीटा। फिलहाल गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























