
हापुड़ के प्रबुध्द लोगों ने मेरठ के व चिकित्सक को किया सम्मानित
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के प्रबुद्ध लोगों ने मेरठ के एक किडनी चिकित्सक को श्रेष्ठ सेवा के लिए सम्मानित किया।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि वह गत वर्ष किडनी की बीमारी से पीड़ित थे उनकी दोनों किडनी मात्र तीन प्रतिशत काम कर रही थी बहुत से चिकित्सकों को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला उसके बाद तुरंत मेरठ किडनी हास्पिटल में डाक्टर प्रदीप कुमार (नैफ्रोलाजिस्ट) से परामर्श कर इलाज कराया अब वो नब्बे प्रतिशत ठीक हैं इसकी जानकारी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) को दी कर्नल टी०पी० त्यागी के दिशा निर्देश पर आज़ मेरठ पहुंचकर किडनी रोक विषेशज्ञ डाक्टर प्रदीप कुमार (नैफ्रोलाजिस्ट) को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर ज्ञानेन्द्र त्यागी की पत्नी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी भी मौजूद रही
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























