
हापुड़ का गिरा पारा, सड़कों ने ओढ़ी सफेद चादर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार की सुबह सड़कों पर जबरदस्त कोहरा छा गया। बुधवार की शाम से ही सड़कों पर कोहरा गिरने लगा। सर्दी बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जनपद हापुड़ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। संभावना है कि आने वाले चार दिनों तक आकाश में बादल छाए रहेंगे जिससे सर्दी का प्रकोप भी बढ़ेगा। कोहरे से गुजरने वाले वाहन चालकों को हेडलाइट, फोग लाइट, पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से मौसम में काफी बदलाव दिख रहा है। हालांकि बुधवार की शाम को भले ही सड़क पर कोहरा दिखने लगा लेकिन दोपहर में निकली धूप से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। सर्दी का प्रकोप अभी और बढ़ेगा।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012






























