
चोरी करना कबूला,मिला दंड
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त मंजीत उर्फ मोनू द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 555/2015 धारा 379, 411 भादवि थाना हापुड़ देहात पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (05 माह 09 दिवस) व 2,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी मंजीत उर्फ मोनू पुत्र श्याम सिंह निवासी भीम नगर थाना हापुड़ देहात है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867





























