
पुजारी के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की जरोठी रोड पर स्थित चामुंडा मंदिर के पुजारी सुधाकर अवस्थी से एक व्यक्ति ने मार पिटाई की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोपी ने चप्पल निकाल कर पुजारी को पीटा, लात-घूंसों से मारपीट की और गाली-गलौज किया। देहात पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जरोठी मार्ग पर स्थित मां चामुंडा मंदिर के पुजारी सुधाकर अवस्थी के साथ एक दबंग ने मार पिटाई की। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित पुजारी की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से कुछ दुकान आगे हुई शिफ्ट: 9897693627






























