
पिलखुवा: एक दर्जन दबंगों पर युवक ने लगाया मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नवरंगपुरी सर्किल तिरंगा वाला गेट निवासी राहुल शर्मा पुत्र मुलेंन्द्र शर्मा ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर उसे बाहर बुलाया। जब वह बाहर पहुंचा तो करीब 10 से 15 अज्ञात लोगों ने उसे जमकर पीटा और उसके सिर पर वार कर दिया। इस दौरान पीड़ित किसी तरह अपने घर में घुस गया। आरोपियों ने उसके साथ भी मार पिटाई की। उसके घर पर पथराव भी किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को थाने पहुंचे पीड़ित राहुल शर्मा ने बताया कि उसके पास बीती रात एक पड़ोसी का फोन आया। इसके बाद वह बाहर आया तो आरोपियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इस दौरान वह किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंचा और घर बंद कर लिया तो आरोपियों ने उसके घर पर पथराव भी किया। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर






























