
स्वच्छता अभियान में शामिल छात्र हुए सम्मानित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):समाज सेवी डा हर्ष वर्धन शर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर गढमुक्तेश्वर में वंदना सत्र में बच्चों को शुभ आशीर्वाद एवं उन्नति की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय की ओर से बच्चों को दिल्ली के स्थानीय ऐतिहासिक स्थान का भ्रमण कराया गया इसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर द्वारा बच्चों को स्वच्छता के बारे में तथा गीले एवं सूखे एवं हानिकारक कचरे के बारे में बच्चों को बताया गया। स्वच्छता अभियान में शामिल बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के कर्मचारी शंकर लाल, राहुल सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण पाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय की तरफ से सभी को धार्मिक ग्रंथ गीता भेंट की गयी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























