
विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने किया वीर बलिदानियो को नमन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय (आई.ए.एस) एंव अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास हापुड़ के निर्देशानुसार, भारत- पाक 1971 युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों संग 1971 में शहीद हुऐ ग्राम लुखराडा के शहीद हवलदार आशिक अली की प्रतिमा पर माल्यार्पण / पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुऐ शहीदो को नमन किया, साथ ही शहीद सिपाही मोहनपाल के परिजनो को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। तहसील गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ के पूर्व सैनिको द्वारा गढ़मुक्तेश्वर चौराहे पर स्थित शहीद स्थल पर एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही ब्लॉक धौलाना के ग्राम सपनावत परिसर में स्थित मेजर महेन्द्र सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले० कर्नल विवेक सिंह ने अवगत कराया कि 16 दिसम्बर भारतीय इतिहास का वह गौरवशाली अध्याय है जब 1971 के युद्ध मै भारतीय सेनिको ने अदम्य साहस, शौर्य एंव पराकम का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की एवं एक नये राष्ट्र बांगलादेश का निर्माण किया।
इस अवसर पर वारंट ऑफिसर मनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ कैप्टन राजेश चौधरी, हवलदार शाहिद अली, सूबेदार रतनपाल, सूबेदार परमिंदर, सूबेदार चन्द्रवीर, सूबेदार किरणपाल, हवलदार रामपाल सिंह, सूबेदार समरपाल सिंह, हवलदार मनोज प्रधान, कैप्टन सुभाष, सूबेदार अय्यूब खान, हवलदार युसुफ, सूबेदार इन्द्रपाल, सूबेदार मेजर देवी सिंह, सूबेदार सतपाल, सूबेदार जयप्रकाश इत्यादि के साथ स्कूल के छात्र व छात्राऐ एंव भारी संख्या में ग्रामवासी ग्राम लुखराडा उपस्थित रहें।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926
























