बाबूगढ़ में भाजपा नेताओं की अवैध कालोनी










बाबूगढ़ में भाजपा नेताओं की अवैध कालोनी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ का शायद ही कोई ऐसा राजमार्ग व सम्पर्क मार्ग बचा होगा, जहां अवैध कालोनी का निर्माण न हो रहा है, परंतु कस्बा बाबूगढ़ में बछतौला मार्ग से बागड़‌पुर जाने वाले मार्ग पर अवैध कालोनियों की बाढ़ देख कर आंखें फटी रह जाती है और ऐसा ‘प्रतीत होता है कि यहां के कालोनाइजरों को एचपीडीए के पीले पंजे का कोई भय नहीं है, या फिर कह सकते हैं कि एचपीडीए की मिली भगत की मिली भगत से अवैध कालोनियों का पहिया गति पकड़ रहा है। अवैध कालोनी के धंधे में लिप्त भाजपाइयों में मालदार होने की दौड़ मची है।

बागड़पुर रोड के लोगों ने बताया कि बागड़‌पुर रोड पर तथा बाबूगढ़ में पानी की टंकी के पास भाजपा के प्रभावशाली असरदार नेता अवैध कालोनी के धंधे में लग कर मालामाल हो रहे है। बागड़‌पुर रोड पर श्रीराम मंडप के पास तथा सामने और ग्रीन सिटी कालोनी के सामने तथा चक्रनसेन पुर में अवैध कालोनी के कारोबार को गति मिल रही है। बागड़‌पुर रोड पर एक दर्जन से भी अधिक कालोनी काटी जा रही है।

कालोनी के धंधेबाज किसान से कृषि भूमि सस्ते दाम पर खरीद लेते है और फिर लैंड यूज बिना परिवर्तित कराए प्लाटिंग करते हैं।

अवैध खनन करके लाई गई मिट्टी से भराव करते है। सड़क खडंजा लगाते है। पौधारोपण करते है यह सब करने के बिचौलियों के माध्यम से भोली-भाली जनता को फंसा कर प्लाट बेचते है। बता दें कि अवैध कालोनी मे किसी भी प्रकार के निर्माण का प्राधिकरण मानचित्र स्वीकृत नहीं करता है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और अवैध धंधे में लिप्त भाजपा नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। धंधेबाजी के चक्कर में ऐसे नेता भी भाजपा में घुस आए है जिनकी छवि समाज में ठीक नहीं दर्ज है।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288







  • Related Posts

    पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…

    Read more

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

    पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!