
हापुड़: टेंट की दुकान से सामान निकालने का विरोध करने पर जमकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी नदीम पुत्र मोहम्मद सलीम ने हापुड़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की उनकी टेंट की दुकान है जहां दोपहर करीब 3:30 बजे उसके ताऊ का बेटा फरमान बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग आए और टेंट का सामान ले जाने लगे। जब दुकान पर बैठे फरमान ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित को काफी चोट आई है जिसे आरोपियों ने डंडों से पीटा। पीड़ित को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर
























