
शादी का बिचोलिया बना आशिक मिजाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला अहाता बस्ती राम के एक युवक की शादी करने वाला बिचौलिया आशिक मिजाज बन बैठा और युवक की मां से एक तरफा प्यार करने लगा। महिला ने कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर में बिचोलिए के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी पिलखुवा के गांव की युवती से कराई थी। महिला दिल्ली में रहती है और मायका गढ़मुक्तेश्वर में है। शादी के उपरांत बिचोलिया महिला पर गंदी नजर रखने लगा और फोन पर अश्लील व गंदी बातें करता था। मना करने के बाद भी वह मानता नहीं था एक सप्ताह पहले महिला मायके गढ़मुक्तेश्वर आई थी और बिचोलिया घर आ धमका। आरोपी ने जबरन महिला के साथ छेड़छाड़ की ।पुलिस बिचोलिए की तलाश कर रही है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387
























