85 लाख की लूट: आयकर व ईडी का खौंफ










85 लाख की लूट: आयकर व ईडी का खौंफ

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की अपराह्न दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपए की लूट के मामले में व्यापारी पर आयकर विभाग व परिवर्तन निदेशालय की तलवार लटकी है किसी भी क्षण आईटी व ईडी मामले को अपनी जांच में शामिल कर सकती है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना दादरी के कस्बा दादरी में कस्बा निवासी गोपाल गोयल खल, चोकर, गेहूं, मक्का, बाजार का व्यापार करता है और उसका हापुड़ के कई व्यापारियों से पुराना व्यापारिक नाता है। गोपाल गोयल के प्रतिष्ठान पर थाना जारचा के गांव दादूपुर का अजय पाल पुत्र कीर्तन सिंह कार्य करता है।

पीड़ित व्यापारी ने बदला बयान:

पीड़ित व्यापारी गोपाल गोयल ने कर्मचारी अजयपाल ने 85 लाख रुपए की लूट के बाद पुलिस को बताया था कि वह हापुड़ के एक व्यापारी से 50 लाख तथा एक अन्य व्यापारी से 35 लाख रुपए नगद लेकर जा रहा था कि पिलखुवा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूट लिया जिसमें 85 लाख रुपए थे। बताते हैं कि हापुड़ के दोनों व्यापारियों ने किसी झंझट में पड़ने से साफ मना कर दिया और कह दिया कि उन्होंने तो भुगतान कर दिया है।

पीड़ित ने रिपोर्ट में लिखाया:

व्यापारी गोपाल गोयल ने तहरीर में अंकित किया है कि 15.12. 2025 सोमवार को अपने किसी जरूरी काम के लिए अपने पास से करीब 85 लाख रुपए लेकर अजयपाल को अपने किसी जरूरी काम के लिए हापुड़ भेजा था लेकिन किसी कारणवश काम नहीं हो पाए तो मेरा कर्मचारी वापस रुपए लेकर दादरी वापस लौट रहा था कि पिलखुवा में लूट हो गई।

चर्चाओं का बाजार गर्म:

85 लाख रुपए की नगद लूट से व्यापारिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहते हैं कि पीड़ित व्यापारी ने हापुड़ के कुछ प्रतिष्ठानों पर गेहूं सप्लाई किया था और उन्हें प्रतिष्ठानों से उगाई कर अजयपाल लौट रहा था वास्तविकता तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

आयकर और ईडी की तलवार:

85 लाख रुपए के नगद परिवहन पर आयकर व ईडी की तलवार लटकी है और यह दोनों विभाग या पुलिस सिफारिश पर संज्ञान लेकर जान शुरू कर सकते हैं आईटी व ईडी की जांच में हापुड़ की मछली जाल में फंस सकती हैं इसमें दो खास प्रश्न है कि हापुड़ में किस-किस व्यापारी से उगाई की गई थी अथवा हापुड़ किस काम के लिए हापुड़ रुपए लेकर आया था।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)







  • Related Posts

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

    Read more

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड,5 फरवरी 2026 जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड के प्रांगण में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार
    error: Content is protected !!