
गढ़: रोडरेज की घटना में पति-पत्नी पर हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने कार सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद की रहने वाली दीक्षा भारद्वाज ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात वह अपने पति अक्षय श्रीवास्तव और बच्चों के साथ मुरादाबाद से मेरठ जा रही थी। हाईवे 9 पर गांव अल्लाहबख्शपुर के पास टोल प्लाजा पर यातायात धीमा होने के कारण वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। उनकी कार के बराबर में चल रही दूसरी कार में सवार युवक बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश करन परेशान कर रहे थे। ऐसे में उसके पति ने आराम से चलाने को कहा तो आरोपी गुस्सा हो गए जिन्होंने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पति-पत्नी को पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से कुछ दुकान आगे हुई शिफ्ट: 9897693627
























