
नाजरीन हत्याकांड: 22 दिसंबर को सुनवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सपा नेता की दूसरी पत्नी नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई हापुड़ जिला जज न्यायालय में चल रही है जिसमें 22 दिसंबर 2025 को प्रोसिकूशन एविडेंस होगी। यह हत्याकांड हापुड़ का बहुचर्चित हत्याकांड है।
हापुड़ के सपा नेता व बड़े प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की नाजरीन दूसरी पत्नी है जो पहले हिंदू थी। सपा नेता की पहली फातिमा है। बताते हैं कि दोनों बहू के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था बात 30 मार्च 2024 की है जब दिनदहाड़े सामिया गार्डन में नाजरीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सपा नेता जहीर सलमानी ने अपनी पहली पत्नी फातिमा के बेटे इमरान को नामजद करते हुए एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाजरीन की हत्या के आरोप में सौतेले बेटे इमरान को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य आरोपी का पता नहीं चला।
बता दे की जहीर सलमानी की जनपद हापुड़ के बड़े कॉलोनाइजरों में गिनती होती है और नाजरीन की मौत का कारण भी 20 करोड़ की संपत्ति बनी है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी
























