
👁 0 views Views
हापुड सीमन (ehapurnews.com) : हापुड जनपद में गुमशुदा व खोये मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए गए अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने अथक प्रयास कर सीईआईआर पोर्टल की मदद से तीन मोबाइल फोन (02 वीवो मोबाइल फोन कीमत करीब 40,000 रुपये व एक सैमसंग मोबाइल फोन कीमत करीब 21000 रुपये) तलाश कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।
खोये हुए मोबाइल फोन को पाकर मोबाइल स्वामियों ने खुशी व्यक्त करते हुए हापुड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा व सरहाना की।
































