
👁 0 views Views
सिंभावली: घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली। जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद निवासी यशवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि वह वर्तमान में सिंभावली की गंगा विहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे हैं।
10 दिसंबर की रात उन्होंने अपनी बाइक कमरे के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन जागने पर बाइक नहीं मिली। पीड़ित का कहना है कि रात में चोरों ने बाइक चोरी कर ली। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से कुछ दुकान आगे हुई शिफ्ट: 9897693627




























