
👁 0 views Views
फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव खीचरा में एनवायरमेंट वेस्ट एलएलपी में रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर है कि दमकल विभाग की टीम द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। दमकल कर्मी डटे हुए हैं।
रविवार को अज्ञात कारणों से लगी इस आग से हाहाकार मच गया। दूर से ही धुआं देखा जा सकता था जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464




























