
सालेपुर कोटला में हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई, एक जेसीबी जब्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिसने अवैध खनन के धंधे में लिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया और अपने कब्जे में ले लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर धौलाना एसडीएम ने यह कार्रवाई की है जो आगे भी जारी रहेगी।
खनन माफियाओं ने सरकारी चक मार्क और सरकारी नाली में भी खनन कर डाला। सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। राजस्व की हानि होने पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव सालेपुर कोटला में छापामार कार्रवाई की और मामले में लिप्त एक जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। धौलाना एसडीएम मनोज कुमार ने मामले में एफआईआर भी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































