
कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के शौलाना मार्ग पर एक कोठी के बाहर जहरीला कोबरा निकल आया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
दरअसल एक कोठी के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कोबरा सांप निकल आया जो यहां वहां रेंग रहा था। कोबरा को देख सभी के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची एवं विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































