
हापुड़ में बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे ने दी दस्तक
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। हापुड में शनिवार को घने कोहरे की शुरूआत हो गई जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जब लोग प्रातःकाल में भ्रमण पर निकले तो लोग यह देखकर दंग रह गए कि सड़क पर चारों ओर कोहरा ही कोहरा था और उसकी विजिबिलिटी मुश्किल से मात्र 50 मीटर ही थी। वाहन हेड लाइट व पार्किंग लाइट जलाकर सड़क पर रेंग रहे थे। चिकित्सकों ने आती सर्दी से बचाव के लिए कहा है।
आपको बता दे कि शुक्रवार और शनिवार की दोपहर में धूप निकली थी लेकिन शनिवार की सुबह जैसे ही लोग सड़कों पर उतरे तो जबरदस्त कोहरा देख सभी चौंक गए। हापुड़ के शहरी इलाकों की बात करें तो दिल्ली रोड, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड आदि इलाकों में कोहरा दिखाई दिया। वहीं हापुड़ के आउटर की बात करें तो सड़कों ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। इसी के साथ-साथ जनपद हापुड़ के हापुड़ क्षेत्र के साथ-साथ बाबूगढ़, हापुड़, देहात, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना आदि इलाकों में भी कोहरे की सफेद चादर नजर आई।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464





























