
हापुड कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भेंट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिल्ली कांग्रेस HQ इंदिरा भवन पर पहुंचकर कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आश्वासन दिलाते हुए कहा हैं कि 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस की ये महारैली ऐतिहासिक होने जा रही हैं। जनपद हापुड़ से दर्जनों गाड़ियों और 1 दर्जन बसों के काफिले के साथ हापुड़ के कांग्रेस जन दिल्ली रामलीला ग्राउंड में इस ऐतिहासिक महारैली का हिस्सा बनने जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया हैं कि रविवार 14 दिसंबर को सुबह 7 बजे हापुड़ के रामलीला ग्राउंड से कांग्रेस जन बसों और अपनी अपनी कारों के माध्यम से दिल्ली रवाना होंगे। जिसके लिए कांग्रेस जनों की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ये महारैली अब तक की सबसे बड़ी महारेली होने जा रही हैं। करोड़ों कार्यकर्ता और लोग इस महारैली में जुटने के लिए जी जान से प्रतिबद्ध हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























