
दिल्ली में 14 दिसंबर को आयोजित महारैली में हापुड से जाएंगे कांग्रेसी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को एक बैठक की गई। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने जा रही”वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की और रणनीति बनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जनपद हापुड़ से कार्यकर्ताओं को 14 दिसंबर की महारैली में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया हैं कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में जननायक श्री राहुल गांधी जी की”वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली होने जा रही है जहां देश भर से कांग्रेस जन रामलीला मैदान में जुटेंगे। उन्होंने कहा हैं कि जनपद हापुड़ से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग इस ऐतिहासिक महारैली का हिस्सा बनने जा रहे हैं। राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा हैं कि 14 दिसंबर दिन रविवार को सभी लोग ठीक प्रातः 7 बजे दिल्ली रोड भैरों मंदिर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित हो जाएं। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, डॉक्टर फराहीम, रवींद्र गुर्जर, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जकरिया मनसबी, राजेंद्र सिंह गुर्जर, जितेंद्र नागर, बिजेंद्र त्यागी, ओमवीर नागर, हरीश गर्ग, बॉबी त्यागी, अनुज कुमार एडवोकेट, अनूप कर्दम आदि लोग मौजूद रहे।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447




























