
बाबूगढ़: सड़क हादसे के दौरान सड़क पार कर रहे मज़दूर की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने पैदल सड़क पार कर रहे मजदूर को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
मामला शुक्रवार का है जब नौशाद निवासी गांव छापोली निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास सड़क पार कर रहा था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586




























