
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देहरा में छुट्टी होने के बाद कक्षा 5 की एक छात्रा कक्षा में 5 घंटे तक बंद रही। बताया जा रहा है कि बुधवार को कक्षा में छात्र सो गई थी जिसके बाद कक्षा के बाहर ताला लगा दिया। हालांकि जानकारी मिलने के पश्चात तुरंत छात्रा को बाहर निकाला गया। मामले में बीएसए ऋतु तोमर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गांव देहरा निवासी यूनुस की बेटी गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। बुधवार को कक्षा में छात्रा सो गई जिसके बाद बाहर से ताला लगा दिया गया। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन स्कूल पहुंचे। इसके बाद बच्ची को बाहर निकाला। मामले की जांच जारी है।



























