
बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नए हाईवे पर गुरुवार को एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार लोगों का हाल जाना और गाड़ी को सीधा कराया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला गुरुवार का है जब एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार जैसे ही बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर पहुंची तो चालक ने अचानक गाड़ी से संतुलन खो दिया जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद पुलिस ने कार सवारों का हाल जाना और गाड़ी को सीधा कराया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559































