
शराबी युवक की इलाज के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ पुलिस को नहर किनारे शराब के नशे में धुत मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता नहर किनारे मंगलवार की देर रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शराब के नशे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त करते हुए परिजन को सूचना दे दी है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि बछलौता नहर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति शराब के नशे में पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा युवक को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय भागीरथ पुत्र जमुना निवासी लांनियन पुरवा लोकही थाना ईसानगर जिला लखीमपुर जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसके परिजन को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन आने कर आगे की कार्रवाई होगी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867






























