
हापुड़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की स्वाट टीम व हापुड़ नगर पुलिस ने संयुक्त चैकिंग के दौरान चितौली रोड से एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह को धर दबोचा। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक काले रंग की थार तथा एक आई-20 कार तथा दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए है।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बुधवार का अपराह्न पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह का पीछा करते हुए चितौली रोड से बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश जनपद मुरादाबाद के थाना बिलोरी के डांक बंगला का रहीस, अमन बिहार दिल्ली के सुलेमान नगर का दानिश मलिक, व चौबीस परगना पश्चिमी बंगाल का शेख नदीम व रफीक नगर हापुड़ का शहजाद है। पकड़े गए वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने काली थार अशोक नगर दिल्ली से चोरी की थी जिसका मालिक कानपुर का गौतम जीत सिंह है। तथा आई-20 कार भी दिल्ली से चोरी की थी जिसका मालिक पार्थ सार्थी हरिद्वार है। पकड़े गए वाहन चोर लग्जरी वाहनों की चोरी करने के बाद अन्य राज्यों में बेच देते थे। दानिश ने मेरठ के सोती गंज की पूर्व में चोरी की लग्जरी गाड़ियों को देश के विभिन्न राज्यों में बेचना स्वीकार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने 16 व 17 नवम्बर की रात को बुलंदशहर रोड से क्रेटा गाड़ी चोरी करना भी स्वीकार किया है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808




























