
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट के दो हजार रुपए नकद, घटना में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है। पिलखुवा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नितिन तोमर पुत्र अरविंद निवासी गांव फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, अजय तोमर पुत्र सुरेंद्र तोमर निवासी गांव मसौता थाना मसूरी जिला गाजियाबाद, विजय सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी गांव बिसाढ़ा थाना जारचा जिला गौतमबुद्ध नगर और विवेक पुत्र मित्रपाल निवासी अमीरपुर बढ़ायला थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी भोले-भाले लोगों को अवैध असलहे के बल पर, डरा धमकाकर उनके परिचितों से फोन पर वार्ता कर कर पीड़ित के खाते में पैसे मंगवाते थे और पीड़ित के खाते से गेमिंग एप की आईडी के खाते में रुपए ट्रांसफर करते थे और गेमिंग एप की आईडी से अपने खाते में रुपए ट्रांसफर कर लेते थे। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने हाल ही में एक मामला पंजीकृत किया था जिसकी पुलिस ने जांच की और जांच के पश्चात जनपदीय स्वाट टीम तथा पिलखुवा पुलिस ने लाखन अंडरपास से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020




























