
पिलखुवा में बंदरों का आतंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में बंदरों के आतंक से लोग बुरी तरह भयभीत हैं और यह बंदर नागरिकों व बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। बंदरों के यह झुंड जिस भी गली मोहल्ले से गुजरते हैं कर्फ्यू सा लग जाता है और लोग घरों में दुबक जाते हैं।
पिलखुवा में बंदरों के आतंक की नई तस्वीर मोहल्ला शुक्लान से सामने आई है जहां बंदरों ने बुधवार की सुबह खूब उत्पाद मचाया और उस मोहल्ले से लोगों की आवाजाही बंद कर दी। नागरिकों ने बताया कि बंदरों ने दर्जनों लोगों व बच्चों को अपने खूंखार आतंक का शिकार बनाया है। नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका पिलखुवा को इस ओऱ ध्यान देकर बंदरों से निजात दिलाई जाए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































