सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता












सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्यसभा सांसद व यूपीए की चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मंगलवार को जिला कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया और कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि वह केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस को सतारुढ़ करने के लिए कार्य करेंगे।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, इकबाल, प्रधान सत्येंद्र वर्मा, सविता गौतम, कुसुम लता आदि कांग्रेस के जिला दफ्तर पर एकत्र हुए और सोनिया के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस जनों ने फल व मिठाई भी वितरित की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि सोनिया गांधी में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता है। कांग्रेस ही वह सक्षम राजनीतिक दल है जो सभी को साथ लेकर आगे चलता है। समाज की हर वर्ग का हित कांग्रेस में सुरक्षित है।

इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वह संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस को सत्तारुढ़ करने के लिए कार्य करेंगे।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926











  • Related Posts

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    🔊 Listen to this डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की फटकार का समाज कल्याण…

    Read more

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    🔊 Listen to this सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार की सुबह 5:29 से 6:19…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

    होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

    स्वर्णकार संघ हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार संघ हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव
    error: Content is protected !!