
चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ से स्याना मार्ग रेलवे लाइन की मरम्मत के कारण 51सी फाटक पर चार दिनों तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा जिसकी वजह से लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
रेलवे फाटक संख्या 51सी की सड़क सरफेस अत्यंत खराब हालत में है। इस गेट की रोड की मरम्मत का कार्य 10 दिसंबर से 13 दिसंबर की सुबह 7:00 तक चलेगा। इस अवधि में रेलवे फाटक 51 सी को चार दिन के लिए बंद रखा जाएगा। इसके चलते राहगीरों को बदरखा फ़लाईओवर या अल्लाहबख्शपुर फाटक से होकर आवागमन करना पड़ेगा।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464































