पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि












पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com):भारत पाक 1971 युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुऐ जनपद के विकास खंड हापुड़ अंर्तगत ग्राम बिगास निवासी भारतीय नौसेना में पैटी आफिसर रामसिंह आज से 54 वष॔ पूव॔ 09 दिसम्बर 1971 में शहीद हो गये थे। उनके बलिदान दिवस पर पूव॔ सैनिकों द्बारा शहीद प्रतिमा पर मालार्पण व पुष्प अर्पित करने के साथ सैल्यूट देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वारंट आफिसर मनबीर सिंह( नि० वा०) उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु ने उपस्थित पूव॔ सैनिकों व ग्राम वासियों को अवगत कराया कि भारत पाक युद्ब में पेटी आफिसर राम सिंह की तैनाती खुखरी युद्धपोत पर थी जो कि बम्बई से 50 कि मी दूर दमन द्वीप के पास था जिसके द्बारा पाक नौसेना को भारी क्षति पहुचायी गयी, परन्तु 09 दिसम्बर 1971 को पाक पनडुब्बी ने तीन तारपीडो से हमला कर खुखरी युद्धपोत को जल समाधि दे दी। खुखरी युद्धपोत के साथ ही इस पर तैनात 18 नौसेना आफिसर व 176 नौसैनिक भी शहीद हो गये। भारतीय नौसेना में खुखरी युद्धपोत की क्षति इतिहास में दर्ज है क्योंकि यह बड़ी क्षति है। वष॔ 2001 में तत्कालीन जनपद गाजियाबाद के जिलाधिकारी इंद्रजीत वर्मा द्बारा शहीद राम सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी जो वर्तमान में बदहाल स्थिति में है।
साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया कि शहीद पैटी आफिसर राम सिंह की प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान पर पुर्नस्थापित किया जाये। श्रद्धांजलि के अवसर पर वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन गोपीचंद, कैप्टन राजेश चौधरी, सूबेदार परमेन्द्र, सूबेदार रतनपाल, हवलदार शाहिद अली, हवलदार
अशोक, हवलदार चमन सिंह, हवलदार किरन, नाहर सिंह, महाराज सिंह, अजब सिंह, देवेंद्र, कृपाल , सुभाष आदि काफी संख्या में पूव॔ सैनिक व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867











  • Related Posts

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली
    error: Content is protected !!