
लोधीपुर मार्ग के आसपास पुलिस ने किया लोगों का सत्यापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मंगलवार को गांव लोधीपुर मार्ग के पास झुग्गी में रह रहे लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने सभी से जरूरी पूछताछ की और सभी के दस्तावेजों के आधार पर उनका वेरिफिकेशन किया।
बता दें कि अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को हापुड़ देहात पुलिस ने गांव लोधीपुर में आसपास अभियान चलाया और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447































