
दो बच्चों की मां 19 वर्ष के किशोर को दिल दे बैठी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कहते हैं की प्रेम में व्यक्ति पागल हो जाता है और प्रेम में रंग रूप, उम्र, जातिबंधन कुछ नहीं देखा जाता। ऐसा ही एक उदाहरण थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में देखने को मिला है जहां दो बच्चों की मां एक 19 साल के युवक को अपना दिल दे बैठी और मौका लगते ही युवक के साथ नगदी व जेवर के साथ उड़ गई।
यह कहानी है हापुड़ के मोहल्ला शिवचरणपुरा की। बताते हैं कि शिवचरणपुरा के एक व्यक्ति का विवाह मेरठ की एक युक्ति से 18 साल पहले हुआ था और अब उसके पास 10 साल का एक बेटा तथा 8 साल की बेटी है। महिला पड़ोस में ही रहने वाले एक 19 वर्षीय किशोर को दिल दे बैठी और उसके साथ जेवर व हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































