बाइक सवारों पर लगाया गोली चलाने का आरोप












बाइक सवारों पर लगाया गोली चलाने का आरोप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई निवासी युवक ने बाइक सवारों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। इस दौरान युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मामूली रूप से घायल समझकर मरहम पट्टी करके घर भेज दिया था। सोमवार को एक्सरे कराने पर उसकी गार्डन के पास गोली अटकी दिखाई दी जिससे चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। हालांकि मामले में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मेरठ मेडिकल में कराए गए युवक के सीटी स्कैन के बाद चिकित्सकों ने गोली के निशान की बात तो की है लेकिन ऑपरेशन करने के बाद ही गोली फंसे होने की पुष्टि हो सकेगी। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

गांव दौताई निवासी तनिष्का ने बताया कि वह अपने पति दुष्यंत के साथ गांव के बाहर गढ़-मेरठ मार्ग पर भट्टे के पास रहती है। रविवार की देर शाम उसके पति दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे जिन्होंने दुष्यंत से सिगरेट मांगी। दुष्यंत सिगरेट देने लगा तो एक युवक ने गोली चला दी। गोली लगने से वह बेहोश होकर गिर गए। किसी तरह वह उन्हें लेकर स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंची। चिकित्सक को गोली का कोई निशान नहीं दिखा। चिकित्सक ने नशे की हालत में गिरने से घायल समझ कर मर्हम पट्टी करके घर भेज दिया। सोमवार की सुबह पति का चेहरा काफी सूज गया और दर्द बढ़ गया। उन्हें निजी एक्स-रे क्लिनिक पर लेकर पहुंची तो एक्स-रे कराया जहां गोली जबड़े के पास से होते हुए गर्दन की हड्डी पर अटकी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025











  • Related Posts

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    🔊 Listen to this पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी निवासी ओमवीर पुत्र समय सिंह कोरी ने…

    Read more

    जुआ खेलते दो दबोचे

    🔊 Listen to this जुआ खेलते दो दबोचे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव भदस्याना के निकट एक आम के बाग में जुआ खेल रहे दो ग्रामीणों को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ​हापुड़: अर्जुन शाखा के ‘होली मिलन’ में गूँजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का स्वर

    ​हापुड़: अर्जुन शाखा के ‘होली मिलन’ में गूँजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का स्वर
    error: Content is protected !!