
टिंबर फैक्ट्री में काम करते समय जर्जर मशीन में आया मजदूर का हाथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ की एक टिंबर फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर का हाथ मशीन में आ गया जिससे मजदूर अख्तर निवासी आयशाना कॉलोनी का हाथ चोटिल हो गया। पीड़ित ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
बछलौता रोड पर स्थित एक टिंबर फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर का हाथ मशीन में आ गया। मजदूर का कहना है कि मशीन काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में है। हादसे के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































