👁 0 views Views
वीडियो देखेः
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रकोप के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाकर अभियान चलाया जा रहा है। इन लाउडस्पीकर के ज़रिए लोगों को कोविड गाइडलाइंस के प्रति जागरुक किया जा रहा है और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। इस अभियान के तहत हापुड़ के चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाए गये है जिनके माध्यम से लोगों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने, बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है।
पुराना मोबाइल बेचने और खरीदने के लिए कॉल करें: 7409166666, 8979760159





























