
👁 0 views Views
पिलखुवा में दो बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा क्षेत्र में दो बाइक चोरी होने की खबर मिली है।
मोहन नगर पिलखुवा के रविंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा संयम बाइक लेकर स्कूल गया था और बाइक फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कर दी। बदमाश बाइक चोरी कर ले गया।
थाना बाबूगढ़ के गांव अलीपुर मुगलसराय के सचिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई बड़ा सुरेंद्र सिंह बाइक पर नोएडा से गांव लौट रहा था कि किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक पार्क में खड़ी कर दी गई। पार्क से बाइक गायब मिली पुलिस जांच कर रही है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447


























