
पशुओं के चारे में आग लगने से ग्रामीण को हुआ आर्थिक नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला में एक किसान के पशुओं के चारे में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है जिसने आर्थिक सहायता की मांग की है।
किसान शाहिद ने बताया कि पशुओं के चारे के ढ़ेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पशुओं का चारा जल कर राख हो गया जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































