हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद के सभी थानों के अंतर्गत मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और उनके चालान काटे जा रहे है। पुलिस का यह अभियान मुख्य मार्गो,चौराहों तथा बाजारों में चलाया जा रहा है। कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना अभियान का उद्देश्य है। पुलिस ने एक प्रैस नोट में बताया कि 3082 लोगों का चालान कर तीन लाख आठ हजार सात सौ रुपए अर्थदंड वसूला गया है। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

Offer: अब पाएं FREE Dal Makhni और बिल पर 25% Discount, Call @7906206417


























