2026 में भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश












2026 में भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊन प्रदेश सरकार ने नए साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हालांकि इसमें वर्तमान साल 2025 की अपेक्षा कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस साल भी 24 दिन सार्वजनिक’ अवकाश मिलेगा। जबकि 31 दिन निर्बंधित अवकाश में रखे गए हैं। जबकि एक अप्रैल को वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से जारी कैलेंडर में यह भी सूचित किया गया है कि कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत अवकाशों की सूची में पांच जनवरी को घोषित गुरु गोविंद सिंह जयंती को विलोपित किया जाता है। यह तिथि के अनुसार अब 27 दिसंबर 2025 को होगी। बता दें कि यह अवकाश निर्बंधित अवकाशों की श्रेणी में आता है वहीं नए साल की छुट्टियों के कैलेंडर में सरकारी कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा। तीन जनवरी को हजरत अली का जन्म दिवस की छुट्टी होगी जबकि चार को रविवार है। इसी तरह 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को सोमवार, दो दिन लगातार छुट्टी मिलेगी। होलिका दहन की छुट्टी दो मार्च सोमवार और होली की चार मार्च बुधवार को है। जबकि एक मार्च को रविवार है। ऐसे में कर्मचारी मंगलवार की छुट्टी लेकर वह चार दिन के लिए जा सकेंगे।

शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!