बहन के होने वाले पति के साथ भागी दो बच्चों की मां












बहन के होने वाले पति के साथ भागी दो बच्चों की मां

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार एक महिला अपनी बहन के होने वाले पति के साथ फरार हो गई जो घर में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो पर महिला को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप के मुकदमा दर्ज किया है।

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले जनपद बुलंदशहर के थाना देहात क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ संपन्न हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी साली का रिश्ता मोनू पुत्र सूखा निवासी गांव पोडरी कोतवाली देहात बुलंदशहर के साथ तय हुआ था। मोनू उसकी पत्नी से फोन पर अक्सर बातचीत करता और उसे मिलने के लिए बुलाता था। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़ित की पत्नी से मिलने लगा। 12 नवंबर की सुबह 7:00 बजे मोनू अपने भाई लोकेश के साथ महिला को बहला फुसलाकर ले गया। महिला घर से सोने चांदी की पाजेब और 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!