
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले लोगों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया और क्षेत्र में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी सड़क पर उतर गई जिन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब है। कई बार तो लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में शीघ्र से शीघ्र टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए जिससे क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आपको बता दें कि मंगलवार को क्षेत्रवासी एकत्र हुए और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि सड़क का निर्माण कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिले।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































