वीडियो देखेः
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में एक कंटेनर हाईवे किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे हाईवे की सर्विस रोड का रास्ता बंद हो गया। घटना गुरुवार दोपहर की है जब बाइकों से लदा एक कंटेनर हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित एनएच-9 पर कंटेनर अनियंत्रित हो गया जिससे वह सर्विस रोड पर पल्ट गया। कंटेनर के दो पहिये डिवाइडर की रैलिंग में ही फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहत की बात ये रही कि घटना में किसी तरह की कोई जानहानि नहीं हुई।

























