
गैंगरेप को दो आरोपी धरे गये,बाप-बेटी फरार
हापुड़,सीमन/रियाज (ehapurnews.com):पिलखुआ पुलिस ने एक नाबालिग को घर में बंधक बनाकर गैगरेप के दो आरोपियों को धर दबोचा,जबकि बाप-बेटी फरार है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के अभियोग में नामित व वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी कृष्ण गंज पिलखुआ का नरेश गोयल व हापुड का रहमत अली उर्फ हेमन्त है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।पुलिस पिलखुआ के आशीष व उसकी बेटी प्रज्ञा की तलाश कर रही है।आरोपी है कि प्रज्ञा ने एक नाबालिग को बुलाया और घर बंधक बनाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर आरोपियो ने बारी-बारी से रेप किया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































